Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा दो-तीन वर्षों में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे : अमित शाह
kanker, Naxalites ,Amit Shah

कांकेर। केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के कई राज्यों से नक्सलवाद का खात्मा कर चुके हैं, दो से तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ से भी नक्सलवाद खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा यह लड़ाई जारी रहेगी। इस देश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त किया और अब नक्सलवाद समाप्ति की कगार पर है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष तक भूपेश बघेल की सरकार थी, नक्सलियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया गया तो चार महीने में ही 90 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया, 123 गिरफ्तार हुए और 250 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। हमने नक्सलवाद को समाप्ति के कगार पर लाने के साथ-साथ विकास का काम भी किया है।

 

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता है, कांग्रेस ने राममंदिर निर्माण को लटका कर रखा था। इनके नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भी नहीं पहुंचे। यह सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में बड़े-बड़े फैसले लिए गए जो 70 सालों में नहीं लिए गए। आतंकवाद को समाप्त किया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर बीते 10 वर्षों में बहुत बड़ा परिवर्तन किया। मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है और आने वाले 25 वर्षों का एजेंडा भी है।

 

अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि चार दशक तक छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए क्या किया? हमने आतंकवाद खत्म किया, अब नक्सलवाद समाप्ति के कगार में है। देश के 60 करोड़ गरीबों को 05 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया। अब आगे के लिए मोदीजी की गारंटी है कि 70 वर्ष से अधिक के आयु वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज दिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ का जम्मू-कश्मीर से क्या लेना-देना है। खड़गे आपकी और राहुल बाबा की चाहे जो सोच हो लेकिन कश्मीर के लिए छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा जान देने के लिए तैयार है।

MadhyaBharat 22 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.