Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित
bhopal, Result of class 5th , board pattern

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड पैटर्न पर ली गई कक्षा पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। कक्षा पांचवीं का परिणाम 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल के 91.53 और निजी स्कूल के 90.18 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए, जबकि मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा है। इसी तरह कक्षा आठवीं का रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा है। आठवीं में सरकारी स्कूल के 86.22 फीसदी, निजी स्कूल के 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी है।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए कक्षा पांचवीं 5वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मार्च और कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इन दोनों परीक्षाओं में करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें कक्षा-5 के 12 लाख 35 हजार के करीब और कक्षा-8 के 11 लाख 37 हजार के करीब बच्चे शामिल हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र की वेबसाइट https://www.rskmp.in/BoardExam/Result24/StudentResult.aspx पर देख सकते हैं।

धनराजू एस ने बताया कि इस बार दोनों ही कक्षाओं में शहरों के मुकाबले ग्रामीण अंचल का परिणाम अच्छा रहा है। कक्षा पांचवीं में ग्रामीण क्षेत्रों का परिणाम 92.60 और शहरी क्षेत्रों का परिणाम 86.19 फीसदी रहा। वहीं, आठवीं में ग्रामीण क्षेत्रों के 88.35 फीसदी और शहरी क्षेत्रों के 86.04 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। इसी तरह दोनों ही कक्षाओं में बालकों के मुकाबले बालिकाओं ने बाजी मारी है। पांचवीं में 89.62 फीसदी बालक और 92.41 फीसदी बालिकाएं पास हुए हैं, जबकि आठवीं में 85.94 फीसदी बालक और 89.56 फीसदी बालिकाएं परीक्षा पास करने में सफल रही हैं।

MadhyaBharat 23 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.