Since: 23-09-2009

  Latest News :
तुर्कमान गेट हिंसा के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट की भूमिका.   ऑपरेशन सिंदूर में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका की सराहना.   कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, ममता बनर्जी के गंभीर आरोप.   भारत का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण जहाज \'समुद्र प्रताप\' हुआ चालू.   तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी.   दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   मैहर की बेटी अंजना सिंह को भोपाल में सम्मानित.   इंदौर में दूषित पानी से मौतों ने स्वच्छता पर उठाए बड़े सवाल.   1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी.   दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर कांग्रेस ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात .   उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक .   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.   बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी.   शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिला जमानत.  
मोदी का कांग्रेस पर प्रहार बोले- कुछ लोग खुद को भगवान राम से बड़ा मानने लगे
korba, Modi attacked Congress, Lord Ram

कोरबा/सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा जांजगीर चांपा के सक्त्ती के जेठा मैदान में विजय शंखनाद सभा को संबोधित करते हुए भाई बहन दादा संगवारी को जय जोहर से भाषण प्रारंभ किया। पीएम ने कहा, कोसा कांसा और कंचन की धरती पर आज एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है।

 

कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया था। आप सभी ने इसे स्वीकार करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी है। फिर से आपके पास आशीर्वाद मांगने आया हूं। बहुत सारा काम अब भी बाकी है जिसे पूरा करना है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मोदी के लिए आप ही मेरा परिवार हैं। अब मुझे बताइए आप लोग तो बहुत उदार है,आशीर्वाद देने वाले हैं। जब जब मैंने आशीर्वाद मांगा मुझे मिला। अब आपसे आग्रह करने आया हूं।

 

पीएम बोले, मोदी के लिए एक घंटा निकालना होगा

आपको मोदी के लिए एक घंटा निकालना चाहिए ही निकाला चाहिए। सात मई को वोट देने के लिए मोदी के लिए एक घंटा निकालोगे। मोदी को वोट करोगे। पक्का करोगे। आपको जांजगीर चांपा से छोटी बहन कमलेश जांगड़े और रायगढ़ से हमारे छोटे भाई राधेश्याम राठिया को भारी बहुमत से जीताकर मेरी मदद के लिए भेजना है। एक मजबूत सरकार बनाने के लिए दिल्ली में मेरा साथ देने वाले हैं।

 

 

मुझे मां चंद्रहासिनी अष्ठभुजी मां, शिवरीनारायण गिरौधपुरी धाम दामाखेडा की कृपा और आप जनता जनार्दन के आशीर्वाद पर अटूट भरोसा है। इसी भरोसे के कारण पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा, आज मेरे साथ रामनामी मेहरात राम जी मंच पर विराजमान हैं। अपनी भक्ति अपने भजन। कहते हैं रामनामी समाज के पूर्वजों ने डेढ़ सौ साल पहले ही बता दिया था कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कब होगी। मुझे प्राण प्रतिष्ठा का सौभाग्य मिला। अयोध्या के मंदिर की उम्मीद देश छोड़ चुका था। उस उम्मीद को पूरा करने का काम भाजपा ने किया है। कमल वालों ने किया है।

 

 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के लोग हम पर तंज कसते थे। हर चुनाव में हमसे पूछा जाता था, मंदिर कब बनेगा। आए दिन गली मोहल्ले में हमसे पूछा करते थे। हमने उन्हें तारीख भी बताई समय भी बताया निमंत्रण भी भेजा। लेकिन कांग्रेस के सातवें आसमान के अहंकार ने प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकरा दिया। वे अपने आपको प्रभु राम से भी बड़ा मानते हैं।

 

छत्तीसगढ़ तो प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। क्या है छत्तीसगढ़ का अपमान है कि नहीं है। क्या माता शबरी का अपमान है कि नहीं है। धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद भी पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी हुई थी। तुष्टिकरण वोट बैंक की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है। दलिलों, पिछड़ों, आदिवासियों का हक छीनना पड़े तो वे एक सेकंड भी नहीं लगाएंगे। भाजपा सबका साथ सबका विकास मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। गरीब, युवा, महिला और किसानों का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है।

 

 

कांग्रेस ने 60 साल तक गरीबी हटाओ का नारा दिया और अपने नेताओं की झोली भरती रही। मोदी ने नारा नहीं दिया। हमने 10 वर्ष में 25 करोड़ गरीबी से बाहर निकालने का काम हमने किया है। हमारी नीति ओर नीयत सही है। जब नीयत सही होता है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। बीते 10 साल का ट्रेक रिकार्ड भी यही है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करने में कमी नहीं रखते। चुनौती को चुनौती के समान पूरा करते हैं।

 

MadhyaBharat 23 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.