Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कलेक्टर ने लापरवाह तीन शिक्षकों को किया निलंबित
jagdalpur, Collector suspended, negligent teachers

जगदलपुर। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें तीनों कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में बिना बताए गायब हो गए थे। जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा, प्रधान पाठक रविन्द्र कुमार नाग और व्याख्याता अखिलेश कुमार त्रिपाठी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 नियम 09 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी और बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि इन 03 शिक्षकों में अखिलेश कुमार त्रिपाठी की मतदान केंद्र क्रमांक 03 एरमुंड में पीठासीन अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगाई गई थी। अखिलेश कुमार त्रिपाठी 17 अप्रैल से अनुपस्थित थे, जिसकी वजह से पीठासीन अधिकारी के रूप में अन्य रिजर्व कर्मचारी को एरमुंड मतदान केंद्र में ड्यूटी के लिए भेजा गया था। इसी तरह प्रधान अध्यापक संजय मिश्रा की भी नारायणपुर जिले के रतेंगा मे पीठासीन अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगाई गई थी। संजय मिश्रा भी जगदलपुर के आदर्श महाविद्यालय धरमपुरा में चुनाव सामाग्री वितरण के समय सामान प्राप्त करने के लिए नहीं पहुंचे थे। बिना कोई सूचना दिए अनुपस्थित रहे। इन्हें भी फोन कर संपर्क किया गया था। लेकिन उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ रखा था, जिसकी वजह से पीठासीन अधिकारी के रूप में अन्य रिजर्व कर्मचारी को उनके स्थान पर नारायणपुर के रतेंगा मतदान केंद्र भेजा गया था। इसी तरह प्रधान पाठक रविंद्र कुमार नाग ने भी लापरवाही की। इन तीनों शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

MadhyaBharat 23 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.