Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
ट्रक में जानवरों की तरह ठूंस कर भरे थे 60 बच्चों सहित 180 बाराती
burhanpur, 180 wedding guests , truck

बुरहानपुर। शहर के रेणुका माता मंदिर के पास मंगलवार दोपहर के समय फर्राटे भर रहे एक ट्रक में एक ऐसा नजारा देखा गया, जो संभवत: इससे पहले नहीं देखा गया होगा। लोक परिवहन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इस ट्रक में 60 बच्चों, 80 महिलाओं और 40 पुरुषों सहित कुल 180 लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। ये लोग महाराष्ट्र सीमा पर बसे पाडलिया गांव से सारोला बारात में शामिल होने जा रहे थे।

 

 

जिस समय यातायात थाना प्रभारी हंस कुमार झिंझोरे और स्टाफ ने इन लोगों को ट्रक से उतारा तो चौंक गए। ट्रक की ऊपरी केबिन और अंदर के केबिन से लेकर पीछे तक उन्हें इस तरह भरा गया था कि छोटे बच्चों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। गनीमत थी कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। यातायात थाना प्रभारी सभी को थाने लेकर पहुंचे और पहले उन्हें पानी पिलाया। इसके बाद ग्रामीणों को इस तरह सफर करने के दुष्परिणाम बताते हुए। दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया।

 

 

थाना प्रभारी झिंजोरे ने कहा कि माल वाहक में इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों का परिवहन काफी खतरनाक हो सकता था। नियमों को तार-तार करने वाले इस ट्रक क्रमांक एमपी 09 केडी 2212 को शेख रफीक नाम का चालक चला रहा था। यातायात पुलिस ने ट्रक मालिक को बुलाया है। ट्रक को जब्त किया जा सकता है।

MadhyaBharat 24 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.