Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा पर लगाई लगाम : मोदी
raipur, BJP government , Modi

रायपुर/अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के आखिरी दिन बुधवार को अंबिकापुर पहुंचे। पीजी कॉलेज ग्राउंड में विजय संकल्प शंखनाद महारैली के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है। कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के इरादे नेक नहीं हैं। ये आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि भारत में धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा। कांग्रेस की नजर आपके आरक्षण पर ही नहीं, आपकी कमाई, आपकी दुकान, खेत, खलिहान पर भी है। कांग्रेस के इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि आपको माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर भी टैक्स लगाएगी।

भारत आत्मनिर्भर बना तो कइयों की दुकान बंद हो जाएगी

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वे भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।

राज्य सरकार ने रॉकेट की तरह तेजी से कई वायदे किए पूरे

पीएम मोदी बोले कि आपके आशीर्वाद से आपके बीच का व्यक्ति छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। विष्णु देव साय विकास के लिए रॉकेट की तरह तेजी से काम कर रहे हैं। बहुत कम समय में तेज गति से सरकार चलाई है। धान किसानों को दी गारंटी पूरी की, तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी ज्यादा पैसा मिल रहा है, खरीदी भी तेजी से हो रही है। माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

कांग्रेस सत्ता के लालच में देश को तबाह करने में लगी रही

 

मोदी ने आगे कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस देश को तबाह करने में लगी रही। देश में आतंकवाद किसके कारण फैला? देश में नक्सलवाद किसके कारण बढ़ा। कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही से देश बर्बाद होता रहा। आज भाजपा नक्सलवाद और आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है।

MadhyaBharat 24 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.