Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार वचनबद्ध : विष्णु देव साय
raipur, Chhattisgarh government,Vishnu Dev Sai

रायपुर/अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों की सबसे पिछड़ी जनजाति कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, अबूझमाड़िया जनजाति के लोगों के लिए पीएम जनमन योजना लागू की है। वन धन योजना लागू कर आदिवासियों को वनोपज का ऊँचा दाम देने का काम किया है। सरकार की सारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं। छत्तीसगढ़ में पहली बार कोई आदिवासी का बेटा मुख्यमंत्री बना है।

अंबिकापुर की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये गौरव का विषय है कि आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री आज सरगुजा की धरती पर हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जननायक और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। जो देश की 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हुए उनके सुख-दुःख की सदैव चिंता करते हैं।

मुख्यमंत्री ने मंच पर बैठे प्रधानमंत्री से कहा कि उनकी दी हुई गारंटी पर विश्वास करके सरगुजा संभाग की जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया और संभाग की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाया, साथ ही कांग्रेस के भ्रष्टाचारी पंजे को साफ कर दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। हमारी सरकार ने शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दे दी है। 12 लाख किसानों को 2 साल का 3716 करोड़ रुपये का बकाया बोनस दे चुके हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रुपये क्विंटल धान की कीमत दी है।

साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना की शुरुआत भी उनकी सरकार ने कर दी है। साथ ही 5500 रुपये प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीद के आदेश भी दे दिए हैं और बोनस की शुरुआत भी कर दी है।

साय ने विशाल जनसमूह से सरगुजा से लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को प्रचंड मतों से जिताकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद माँगा।

शंखनाद रैली में मंत्री गण रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज, विधायक गण रेणुका सिंह, अमर अग्रवाल, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, शकुन्तला सिंह पोर्ते, रामकुमार टोप्पो, भूलन सिंह मरावी, उद्देश्वरी पैंकरा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 24 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.