Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बेमेतरा के बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू
new delhi, CBI investigation , Biranpur murder case

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में पिछले साल हुए बहुचर्चित हत्याकांड की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है। बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को दो समुदायों के बीच हिंसा हुई थी। इस हिंसा में मौजूदा भाजपा विधायक ईश्वर साहू के 23 वर्षीय बेटे भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी।

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार ने सीबीआई से इस मामले की जांच कराने का ऐलान किया था। केंद्र सरकार ने इसे स्वीकार करते हुए कल अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद अब सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस केस में 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 336, 307, 302 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान भुवनेश्वर साहू की हत्या किये जाने का मामला साजा थाने में 8 अप्रैल 2023 को पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि एक गांव के कक्षा 7-8 में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल से लौट रहे थे, उसी दौरान कबाड़ी की दुकान पर काम करने वाले एक समुदाय के लड़कों ने उनकी पिटाई कर दी। जब पीड़ित अपने दोस्तों के साथ दोपहर में उस समुदाय के इलाके में गया, तब उस समुदाय के सदस्यों ने छत से पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके उसके सिर में चोटें आईं, जिसकी वजह से जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपितों और अन्य लोगों ने कथित तौर पर तेज चाकू व घातक हथियारों से उसकी हत्या कर दी।

जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को नामित 12 आरोपितों के खिलाफ आपराधिक सबूत मिले और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सक्षम अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया। वर्तमान में सभी आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं। सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत मामले को आगे की जांच के लिए खुला रखा गया था और अब इसे जांच के लिए सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिया है।

सीबीआई ने जिन आरोपितों के खिलाफ जांच अपने हाथ में ली है, उनमें छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के थाना साजा, ग्राम शक्तिघाट के निवासी नवाब खान, जलील खान, बसीर खान, मुख्तार मो., सफीक मोहम्मद,अब्दुल खान, अकबर खान, मो. जनाब, अयूब खान, निज़ामुद्दीन, रशीद खान और कल्लू खान हैं।

MadhyaBharat 27 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.