Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य की परिजनों के सामने हत्या कर दी
dantewada, Naxalites murdered , district member

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पोटाली में सीएएफ कैंप से करीब 500 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोड़ियामी की धारदार हथियार से परिजनों के सामने हत्या कर दी है। विदित हो कि इससे पूर्व मुखबिरी के शक में जोगा के पुत्र हरीश पोड़ियामी को नक्सलियों ने जनदालत में माता-पिता के सामने ही हत्या कर दी गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगा पोड़ियामी अपने गांव पोटाली में अपने घर में परिवार के साथ थे।इसी दौरान शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में लगभग 10 नक्सली इनके घर पंहुचकर जोगा को जबरन उठाकर घर से बाहर लाए और परिवार वालों के सामने ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ फरार हो गए।

विदित हो कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में जोगा के पुत्र हरीश पोड़ियामी की छह वर्ष पूर्व नक्सलियों ने जनदालत लगाकर माता-पिता के सामने हत्या दिया था। अब पिता जोगा पोडियामी की हत्या कर दी गई। यह भी विदित हो कि वर्तमान में मृतक जोगा पोड़ियामी की पत्नी जनपद सदस्य है। मृतक जोगा पोड़ियामी को नक्सलियों ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा नेता नंदलाल मुडामी पर हमला किया था, उसी समय इन्हें भी चेतावनी दी गई थी।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि हमें रात में इसकी सूचना मिली थी कि पूर्व जनपद सदस्य की हत्या की गई है। रात में ही जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। फिलहाल हत्या के बाद घटनास्थल से किसी तरह का कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ है। परिवार वालों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 27 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.