Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
korba, same family died , truck collision

कोरबा/ जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में शनिवार को ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में पिता-पुत्र और मां-बेटी की जान चली गई है। पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के अरसमेटा मोड़ का है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल महिला को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

 

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक रामकुमार कश्यप (47) एक बाइक पर अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), बेटा चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की छोटी बच्ची के साथ कोनारगढ़ गांव से बर्थडे मानने के लिए परसदा गांव जा रहे थे, तभी 12.30 बजे के आसपास अरसमेटा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।

टक्कर के बाद मौके से भागा ट्रक चालक

ट्रक की टक्कर के बाद सभी बाइक सवार सड़क किनारे दूर-दूर जा गिरे। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।

MadhyaBharat 27 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.