Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शराबी प्रधान अध्यापक निलंबित
kanker, Drunken head teacher ,suspended

कांकेर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह के द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रधान अध्यापक धरमदेव मरकाम को निलंबित कर दिया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 कांकेर अंतर्गत धर्मदेव मरकाम प्रथान अध्यापक, प्राथमिक शाला बालक आश्रम एड़ानार, संकुल केन्द्र सरन्डी, विकासखण्ड अंतागढ़ की ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 भानुप्रतापपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 215 में मतदान अधिकारी क्रमांक 02 में लगाई गई थी। संबंधित कर्मचारी द्वारा 25 अप्रैल को निर्वाचन कर्तव्य पर शराब का सेवन कर उपस्थिति दी गई थी, जिसका चिकित्सीय परीक्षण कराए जाने पर शराब का सेवन किया जाना पाया गया। उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत करते हुए, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य पर शराब पीकर नशे की हालत में उपस्थित होने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के उपनियम (1) (क) के तहत धरमदेव मरकाम प्रधान अध्यापक, प्राथमिक शाला बालक आश्रम एड़ानार, संकुल केन्द्र सरन्डी, विकासखण्ड अंतागढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

MadhyaBharat 27 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.