Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीबीआई टीम ने बेमेतरा पहुंच कर बिरनपुर हिंसा की जांच शुरू की
raipur, CBI team, Biranpur violence

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मांग पर सीबीआई ने बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे में 12 आरोपितों के विरुद्ध नए सिरे से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए सीबीआई की टीम शनिवार को इंडिगो की रूटीन फ्लाइट से रायपुर पहुंची। इसके बाद सीबीआई की टीम रायपुर एयरपोर्ट से सीधे दो वाहनों से बेमेतरा के बिरनपुर पहुंची।

 

बेमेतरा पुलिस से केस डायरी लेकर सीबीआई जांच में जुट गई है। विधायक ईश्वर साहू से सीबीआई की टीम ने मुलाकात की। सीबीआई की जांच टीम में एसपी, डीएसपी और टीआई स्तर के अधिकारी शामिल हैं। टीम कैम्प लगाकर मामले की आगे जांच करेगी।

 

21 फरवरी 2024 को विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा सदन में इस मामले को उठाते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की थी। बिरनपुर गांव छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा तहसील मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। बिरनपुर हिंसा का ही असर था कि साजा विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता रविंद्र चौबे अपनी सीट ईश्वर साहू से हार गए।

 

उल्लेखनीय है कि 8 अप्रैल 2023 में बिरनपुर में स्कूल से लौट रहे बच्चों को दूसरे समुदाय के बच्चों ने पीटा। जब बच्चों के परिजन पिटाई करने वाले समुदाय के पास शिकायत लेकर गए तो उन पर पथराव कर दिया गया। इसी दौरान हुए चाकू के हमले में विधायक ईश्वर साहू के पुत्र भुवनेश्वर साहू की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने 12 लोगों की गिरफ्तारी की जो अभी न्यायिक हिरासत में हैं। 12 व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 336, 307, 302 और 120-बी के तहत दर्ज मामले को अब सीबीआई ने अपने हाथ में लिया है।

इस मामले में सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लिए किसी की मौत सिर्फ राजनीति का विषय है। झीरम मामले में अभी तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। बिरनपुर मामले में जब पीड़ित पिता सदन में रोए तब कहीं जाकर भाजपा की नींद खुली।

मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू ने कहा है कि मेरे बेटे के हत्यारों को सजा मिलेगी। जिस प्रकार से हमने 35 से 40 आरोपियों की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेरे बेटे को झुंड में ले जाकर मारपीट कर हत्या कर दी गई। पिछली सरकार ने मामले में कुछ नहीं किया।यहां तक कि मुझे 10 लाख रुपया और नौकरी का लालच दिया गया, जिसे मैंने अस्वीकार कर दिया।

MadhyaBharat 28 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.