Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जबलपुर समेत 5 जिलों में गिर सकते हैं ओले
bhopal, Hail may fall, Jabalpur

भोपाल। मध्यप्रदेश में रविवार को बैतूल, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी और शहडोल में ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज - चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। देवास और रायसेन के पूर्वी हिस्से में भी मौसम बदला रहेगा।

 

राजधानी भोपाल में रविवार सुबह से धूप और बादल हैं। नर्मदापुरम, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, बालाघाट, अनूपपुर के अमरकंटक, दमोह, कटनी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, खंडवा के ओंकारेश्वर और खरगोन के महेश्वर में भी मौसम बदला हुआ है। नर्मदापुरम में सुबह हल्की बारिश भी हुई। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- मालवा-निमाड़, ग्वालियर, चंबल में गर्मी का असर है।

 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी मध्यप्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है और बारिश हो रही है। इस वजह से 29 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके बाद तापमान में बढ़त होने लगी।

MadhyaBharat 28 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.