Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सिलेंडर से लदा ट्रक खड़ी ट्रक से टकराया एक गंभीर
bejapur, Truck laden ,cylinders

बीजापुर। जिले के बांगापाल थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर ग्राम नेलसनार में आज रविवार को गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक ने सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के घरेलू गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक जगदलपुर से बीजापुर की तरफ जा रहा था, वहीं एक दूसरा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर पडऩे वाले नेलसनार गांव में सडक़ किनारे खड़ा था। गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं हादसे में ट्रक सवार एक ग्रामीण युवक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची जवानों ने युवक को बाहर निकाला। घायल युवक जिले के बेलनार गांव का रहने वाला है , कुछ देर पहले वह आगे के गांव तक जाने के लिए ट्रक में बैठा था। पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

MadhyaBharat 28 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.