Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम
raipur, Weather changed,Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से करवट ली है। रविवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। विगत दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ के जमकर बारिश हुई थी। अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों को फिर भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ एक द्रोणिका ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर 64 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से उत्तर तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिससे आज रविवार को छत्तीसगढ़ मे एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

MadhyaBharat 28 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.