Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उम्मीदवार के नाम वापसी पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
bhopal, BJP cornered Congress , candidate

भोपाल/इंदौर। इंदौर में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस ले लिया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने अक्षय कांति बम को गद्दार करार दिया। उनका कहना है कि 15 दिन पहले उन्हें इसका पता चल गया था। उनके इस इस बयान पर अब भाजपा मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर निशाना साधा है।

 

 

 

भाजपा मीडिया सलाहकार नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि " प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार का , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर बड़ा हमला...उन्होंने लिखा है कि अक्षय बम ग़द्दार है , धंधेबाज़ है , उन्हें 15 दिन पहले से ही पता चल गया था कि वो नाम वापस ले सकते है...इतनी जानकारी उन्हें थी तो उसके बाद भी पार्टी ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया...वो ख़ुद तो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार है, तो उन्होंने यह सारी सलाह अपने अध्यक्ष को क्यों नहीं दी? वो लिख रहे है कि विधानसभा चुनाव में अक्षय बम ने राजा मंघवानी की पीठ में छुरा घोपा था , तो फिर क्या कारण था कि इसके बावजूद जीतू पटवारी ने अक्षय बम को टिकट दिया? इतने अवगुण आप अक्षय बम के बता रहे है तो फिर क्या कारण है कि आपके अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फिर भी उनको टिकट दिया? वैसे मीडिया सलाहकार जी का यह निशाना जीतू पटवारी पर ही है।"

MadhyaBharat 29 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.