Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा नौ लोगों की मौत
raipur, Road accident , nine people died

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमेतरा से 18 किलोमीटर दूर कठिया गांव के पास रविवार देररात एक पिकअप ने सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 4 की हालत नाजुक है। घायलों को रायपुर एम्स रेफर किया गया है। कलेक्टर बेमेतरा रणवीर शर्मा ने सोमवार सुबह जानकारी दी कि मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है और 23 घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

 

एएसपी रामकृष्ण साहू के अनुसार पथर्रा गांव के 30 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर 8 किलोमीटर दूर ग्राम तिरवईया में छठी के कार्यक्रम में गए थे। खाना खाकर सभी पिकअप में सवार होकर लौट रहे रहे थे।पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। वह कठिया गांव से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी मिनी ट्रक से जा टकराई। पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हुई। शेष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में मरने वालों की पहचान कर ली गई है। इनमें भूरी निषाद (50 ), नीरा साहू (55 ), गीता साहू (60 ), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6 ) और ट्विंकल निषाद ( 6 ) शामिल हैं।

 

पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना राहगीरों ने दी। सूचना पाकर बेमेतरा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पहुंचे और घायलों को बेमेतरा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों से भेंटकर उनका हालचाल जाना।

MadhyaBharat 29 April 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.