Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उज्जैन के दंडी आश्रम में बच्चों से दुष्कर्म का दूसरा आरोपित आष्टा से गिरफ्तार
ujjain, Second accused ,Dandi Ashram

उज्जैन। बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म का मामला सामने आने के बाद हडकंप मचा हुआ है। इस मामले में महाकाल पुलिस ने मंगलवार देर रात आश्रम के एक आचार्य और सेवादार पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कायमी की है। आचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं फरार सेवादार अजय ठाकुर को भी पकड़ लिया गया है। अजय ठाकुर को बुधवार देर रात सीहोर जिले के आष्टा से गिरफ्तार किया गया। उज्जैन पुलिस उसे लेकर गुरुवार सुबह यहां पहुंची।

 

 

 

जानकारी के अनुसार उज्जैन शहर के बड़नगर मार्ग स्थित दंडी सेवा आश्रम में संचालित गुरुकुल में बच्चों से यौन शोषण के खुलासे के बाद पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर पर अलग-अलग तीन केस दर्ज किए हैं। अप्राकृतिक कृत्य की धारा के साथ पॉक्सो एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। आचार्य राहुल शर्मा को आश्रम के संचालक संत गजानंद सरस्वती ने खुद पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया था। जबकि सेवादार फरार था। वहीं, सेवादार ठाकुर को बुधवार देर रात सीहोर जिले के आष्टा से पकड़ा गया। गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिस उसे उज्जैन लेकर आई।

 

 

 

दरअसल, उज्जैन शहर में 30 साल से संचालित हो रहे गुरुकुल दंडी आश्रम में बच्चे वेद अध्ययन, कर्मकांड, पंडिताई सीखने आते हैं। वर्तमान में यहां 140 बच्चे पढ़ने के लिए अलग-अलग शहरों से आए हैं। यहीं रहते हैं। इनमें उज्जैन सहित देवास, राजगढ़, मंदसौर आदि शहरों के बच्चे शामिल हैं। चैत्र नवरात्र के समय कुछ बच्चों ने अपने माता-पिता से आश्रम में हो रही हरकतों के बारे में बताया था। सेवादार अजय ठाकुर पर आरोप लगाए थे। आश्रम के बच्चे एक के बाद शिकायतें अपने स्वजन से करने लगे। बच्चों के अभिभावक एकजुट हुए। इसी दौरान कुल 19 बच्चों ने सेवादार अजय ठाकुर के साथ आश्रम में पढ़ाने वाले आचार्य राहुल शर्मा का नाम लिया। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की ।

MadhyaBharat 2 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.