Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
6 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से की मुलाकात
bhopal, Delegation ,vishnudutt Sharma

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भाजपा को जानें अभियान के तहत गुरूवार को 6 देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात कर भाजपा की चुनावी रणनीति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश मीडिया सेंटर का भ्रमण भी किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया के दूसरे देशों के राजनैतिक ढांचे को एक-आपस में समझ सकें, इसके लिए कार्य कर रही है, जिसमें पार्टी के विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक विजय चौथाईवाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर हम उनका स्वागत करते हैं।

 

प्रतिनिधिमंडल में अविच पॉलार ओक्वीर (डायरेक्टर, फॉरेन अफेयर्स, नेशनल रिजिस्टेंस पार्टी, युगांडा), उदय शुमशेर जे.बी. राणा (फेडरल पार्लियामेंट सदस्य और केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य, नेपाल), डॉ. जय कांत राउत (अध्यक्ष, नेशनल कौंसिल ऑफ़ जनमत पार्टी, नेपाल), काकुलंडला लियानागे सुमुदु दिलंगा (अध्यक्ष, यंग प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन, युएनपी श्रीलंका), एरियल बुलश्टेइन, वकील (प्रभारी, फॉरेन अफेयर्स, लिकूड पार्टी, इजराइल), विजय मखान (इंटरनेशनल रिलेशन्स, मॉरिशियन मिलिटेंट मूवमेंट, मॉरिशस), त्रान थान हुओंग (पॉलिटिकल कौन्सेलर, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम), हो थी होंग हान (प्रथम सचिव, कम्युनिस्ट पार्टी, वियतनाम) शामिल रहे।

MadhyaBharat 2 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.