Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
जीतू पटवारी बोले इमरती का रस खत्म चाशनी नहीं बची
bhopal, Jeetu Patwari , Imarti is over

भोपाल/ ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। इसमें पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जीतू पटवारी हंसते हुए कह रहे हैं- देखो ऐसा है, अब इमारती जी का रस खत्म हो गया है, जो अंदर चाशनी होती है, उनके लिए अब मैं कुछ बात नहीं कर रहा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हालांकि जीतू पटवारी ने ने ट्वीट कर इमरती को अपनी बड़ी बहन जैसी कहा है, लेकिन इसे लेकर राजनीति गर्मा गई है। इमरती देवी ने जहां जीतू के खिलाफ एफआईआर की बात कही है, वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी को काले झंडे दिखाने की बात कही है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार रात ग्वालियर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की थी। वीडियो इसी समय का बताया जा रहा है। जीतू इससे पहले मुरैना में प्रियंका गांधी की सभा में शामिल हुए थे। प्रियंका कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल नीटू सिकरवार के समर्थन में सभा करने आई थीं।

 

जीतू पटवारी का यह वीडियो सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीउिया पर लिखा है कि महिलाओं का अपमान पार्टी की रीत बन गई। वहीं, इमरती देवी ने जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि भाजपा महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी और जीतू पटवारी जहां जाएंगे बीजेपी उन्हें काले झंडे दिखाएगी।

MadhyaBharat 3 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.