Since: 23-09-2009

  Latest News :
जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   बीना को मिला 11 करोड़ का संयुक्त अनुविभागीय कार्यालय भवन, मंत्री बोले- जिला बनने का हकदार है बीना.   बैतूल में 9.88 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, हेमंत खण्डेलवाल बोले- वार्डों की जरूरत से तय होंगी प्राथमिकताएं.   भोपाल को मिला अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, मुख्यमंत्री बोले- अब हर खेल में चमकेगा मध्यप्रदेश.   सरिस्का की राष्ट्रीय वन हेल्थ कार्यशाला में बांधवगढ़ के डॉ. तोमर ने साझा किए अनुभव.   भिण्ड पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा, दुकान में लगी आग पर समय रहते पाया काबू.   मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, ठगी की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.   मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित.   मुख्यमंत्री ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.   मुख्यमंत्री ने जशपुर के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.   डायल-112 जवानों ने एक सप्ताह में 9 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को परिजनों से मिलाया, 35 घायलों को पहुंचाया अस्पताल.   अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.  
शराबी दामाद ने सास की गला घोटकर की हत्या
raipur, Drunken son-in-law ,mother-in-law to death

कवर्धा/रायपुर। कवर्धा जिले के चिल्फी थानांतर्गत गांव बहनाखोदरा में पत्नी की पिटाई कर रहे शराबी दामाद को रोकने गई सास को जान गंवानी पड़ी। दामाद ने सास की गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फरार दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित अमर लाल खसरे की शादी 17 वर्ष पहले हुई थी। आरोपित दामाद रोज शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार सुबह शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट कर रहे अमर लाल को बगल में रहने वाली उसकी सास ने मना किया। इस पर आवेश में आकर दामाद ने सास की गला घोटकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कुछ देर बाद आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

MadhyaBharat 3 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.