Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस प्रत्याशी की नाम वापसी के खिलाफ याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
indore, High Court , petition against withdrawal

इंदौर। लोकसभा चुनाव में इंदौर संसदीय सीट से अपने प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस फिर हाई कोर्ट पहुंची है। इसमें कांग्रेस ने एकलपीठ के निर्णय को चुनौती दी है। कांग्रेस के वैकल्पिक प्रत्याशी मोती सिंह पटेल ने हाई कोर्ट में रिट अपील दायर करते हुए युगलपीठ के समक्ष एकलपीठ के निर्णय को चुनौती दी है। उनकी याचिका पर शुक्रवार को हाई कोर्ट की युगलपीठ ने सुनवाई की। कोर्ट में कांग्रेस नेता मोती सिंह की ओर से एडवोकेट विभोर खंडेलवाल ने पक्ष रखा। मामले में जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने सुनवाई की।

 

 

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि आपके 10 प्रस्तावकों के साइन कहां हैं। इसी वजह से फॉर्म रिजेक्ट हुआ। एडवोकेट खंडेलवाल ने कहा कि नेशनल पॉलिटिकल पार्टी के लिए केवल एक प्रस्तावक के साइन मान्य हैं। 10 प्रस्तावकों के साइन निर्दलीय उम्मीदवारों को चाहिए। निर्वाचन आयोग ने हमें सुनवाई का मौका भी नहीं दिया। इस पर निर्वाचन आयोग की ओर से जवाब दिया गया कि रिजेक्ट होने के बाद आवेदन पर आपत्ति भी नहीं ली गई। हाईकोर्ट ने फॉर्म बी को लेकर भी सवाल-जवाब किए। एडवोकेट खंडेलवाल ने कहा कि करीब सवा घंटे चली बहस के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

 

 

उल्लेखनीय है कि इंदौर हाईकोर्ट ने कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार मोतीसिंह पटेल की याचिका खारिज कर दी थी। कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल का कहना है कि एकलपीठ के आदेश को लेकर गुरुवार को युगलपीठ में याचिका दायर की है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई की गई। इसमें अपीलकर्ता पटेल के साथ ही चुनाव आयोग का पक्ष भी सुना गया। कांग्रेस के फॉर्म बी में अक्षय कांति बम के साथ वैकल्पिक उम्मीदवार के रूप में मोतीसिंह पटेल का नाम दिया गया था। जांच के दौरान पटेल का नामांकन खारिज हो गया था। इसके बाद अक्षय बम ने भी अपना नाम वापस ले लिया था। अक्षय ने उसी दिन भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेस अब मोतीसिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है।

MadhyaBharat 3 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.