Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तर सिंगपुर रेंज के जंगल में घूम रहा अकेला हाथी
dhamtari, Lonely elephant roaming,North Singapore Range

धमतरी।केरेगांव रेंज के ग्राम डोकाल के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की पटक- पटककर जान लेने के बाद अकेला भ्रमण कर रहा जंगली हाथी दो मई को उत्तर सिंगपुर रेंज के जंगल की ओर बढ़ गया था।शनिवार को वह रेंगाडीह के जंगल के आसपास पहुंचा है । इससे तेंदूपत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों में दहशत है। इस हाथी से लोगों को खतरा बना हुआ है।

 

दो मई को डोकाल के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला ,ग्राम डोकाल निवासी सुरेखा बाई 42 वर्ष को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला था। उसके पति एवं अन्य लोगों ने किसी तरह से पेड़ पर चढ़कर जान बचाई थी। यह हाथी महाराष्ट्र चला गया था, अचानक कांकेर जिले के जंगल से होते हुए धमतरी जिले के जंगल में आ गया। वन विभाग ने सही निगरानी नहीं की, ऐसा आरोप लग रहा है। वन विभाग ने इस हाथी की उत्तर सिंगपुर के रेंगाडीह के पास उपस्थिति को देखते हुए ग्राम हथबंद, जलकुंभी, परसाबुड़ा एवं रेंगाडीह के ग्रामीणों को अलर्ट किया है। तेंदूपत्ता तोड़ने, महुआ संग्रहण एवं जलाउ लकड़ी लाने के लिए जंगल जाने के लिए लोगों को मना किया गया है। आवागमन के लिए जंगली रास्तों का उपयोग न करने की समझाइश दी गई है। तीन मई को इस हाथी ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

MadhyaBharat 4 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.