Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उज्जैन में होटल की छत से छात्रा ने लगाई छलांग
ujjain, Girl student, jumped from hotel

उज्जैन। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास एक होटल से रविवार सुबह दसवीं कक्षा की छात्रा ने छलांग लगा दी। छात्रा इंदौर के एमजी रोड इलाके की रहने वाली है और शनिवार को अपने घर से भाग कर उज्जैन पहुचं गई थी। परिजनों ने इंदौर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। फिलहाल छात्रा काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ईलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जानकारी अनुसार महाकाल मंदिर के पास मणिभद्र होटल से 10वीं की छात्रा ने रविवार सुबह छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खाराकुआं पुलिस जांच में जुटी है। सूचना के बाद पहुंचे परिजना छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल से रैफर करवाकर इंदौर ले गए। बताया जा रहा है कि छात्रा इंदौर की रहने वाली है। एक दिन पहले इंदौर स्थित घर पर उसकी सहेली अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आई थी। जिसके बाद मां ने उसे डांट लगाई थी। मां की डांट से नाराज होकर छात्रा घर से भागकर उज्जैन आ गई थी। इंदौर में ही एमजी रोड थाने में छात्रा के अपहरण का केस दर्ज है।

 

उप्र के युवकों से ली थी मदद

पुलिस ने बताया कि छात्रा घर से निकलकर उज्जैन आने वाली बस में सवार हो गई थी। बस में उसे उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी पांच पंडित मिले। छात्रा ने युवकों से मांगी थी। युवकों ने छात्रा से परिजनों से बात कराने को कहा तो उसने मोहल्ले में रहने वाले युवक से बात करवाई थी। उसे बताया कि वह उज्जैन आ गई है और इन भैया के साथ है। युवक ने छात्रा के घर पर बताया था। जिस पर उसके परिजनों ने इंदौर पुलिस को सूचना दी थी। छात्रा रात में युवकाें के साथ होटल में रुकी। इसके बाद रविवार सुबह होटल की छत पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। जानकारी लगने पर सभी युवक व होटल संचालक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।

MadhyaBharat 5 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.