Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रायपुर लोकसभा चुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्र संभालेंगी महिलाएं
raipur, Women will handle ,Lok Sabha elections

रायपुर। भारत में जब संविधान बना तो न केवल महिलाओं को मताधिकार प्रदान किए गए अपितु उनके सशक्तिकरण के लिए अनेक कार्य किए गए। इन कार्यों से लोकतंत्र बहुत मजबूत हुआ है और महिलाएं न केवल अधिकतम संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग कर रही है अपितु निर्वाचन संपन्न कराने में भी उनकी बड़ी भूमिका नजर आ रही है। रायपुर जिले में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान बूथ की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी। वहीं रायपुर का उत्तर विधानसभा ऐसा क्षेत्र है जहां के मतदान केंद्रों में शत प्रतिशत महिला मतदान दल निर्वाचन संपन्न कराएगा।

जिले में कुल 1907 मतदान केन्द्र हैं, जिसमें 857 मतदान केंद्रों का जिम्मा महिलाओं के हाथों में है। उत्तर विधानसभा में 203 बूथ हैं, इसमें सारे मतदान दल में महिलाएं होंगी। इनकी एआरओ भी महिला निधि साहू हैं। जिला प्रशासन के इस कारगर कदम से महिला मतदान दल उत्साहित हैं उन्होंने प्रशिक्षण भी पूर्ण मनोयोग से लिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार मतदान दल की महिलाओं को केंद्र में ठहरने के लिए इस बार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी महिला मतदान दल को मेडिकल किट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें ओआरएस व दवाइयां उपलब्ध रहेगी, साथ में सेनेटरी पैड भी शामिल है। उनके भोजन-नाश्ते और पेयजल की व्यवस्था की गई है। समय-समय पर नींबू पानी की सुविधा रहेगी। यही नहीं साबुन, ब्रश, तेल समेत अन्य जरूरी चीजें भी दल को रवाना करने से पहले दी जाएगी। उनके ठहरने के स्थान पर कूलर-पंखे, गद्दे, चादर-तकिए की व्यवस्था रहेगी। आवाजाही के लिए किसी भी तरह की परेशानियां मतदान दल को नहीं होगी। इसके लिए छोटी-छोटी बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

स्ट्रांग रूम परिसर में महिलाओं के लिए स्थाई शौचालय

मतदान समाप्ति के बाद सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम में ईव्हीएम को जमा करना होता है। इस दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्ट्रांग रूम परिसर में स्थाई शौचालय बनाए गए हैं।

MadhyaBharat 6 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.