Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
raipur, Alert of rain , Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को होने वाले तृतीय चरण के मतदान के लिए मौसम विभाग ने सुखद संकेत दिए हैं ।प्रदेश के हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार है।मौसम विभाग ने तीसरे चरण की वोटिंग यानी 7 मई को तीसरे चरण को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी जानकारी दी गई है ।

 

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेट से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। उसके बाद अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेंटीग्रेट की गिरावट हो सकती है। कोरिया और सूरजपुर जिले में तेज हवाएं चलेंगी।सात मई को बस्तर संभाग में कांकेर जिले को छोड़कर बाकी के सभी 6 जिले, सरगुजा संभाग के सभी जिले, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर में बादल गरजने के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है । बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़, रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, बेमेतरा, मुंगेली के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है।आठ एवं नौ मई को पूरे छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री,बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री,पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 29 डिग्री,जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच है ।

MadhyaBharat 6 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.