Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
निर्माणाधीन शराब दुकान के विरोध में उतरीं महिलाएं
indore, Women protest, liquor shop

भोपाल/इंदौर। इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के नंदबाग में महिलाओं ने मंगलवार को शराब दुकान के विरोध में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। दरअसल, नंदबाग में शराब दुकान खुलने के बाद से ही रहवासी इसके खिलाफ मोर्चा खुले हुए हैं। पिछले दिनों भी उन्होंने आबकारी विभाग सहित जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की थी।

 

 

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बाणंगगा थाना क्षेत्र कॉलोनी का है। बताया जा रहा कि शराब दुकान कुशवाह नगर से नंदबाग में शिफ्ट की जाएगी। जिसे लेकर पिछले दिनों भी रहवासियों ने जमकर विरोध करते हुए महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया था। साथ ही पिछले दिनों रहवासियों ने आबकारी विभाग सहित जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ क्षेत्रीय रहवासी इकट्ठा हुए और शराब दुकान के सामने जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने विरोध जाहिर करते हुए दुकान का काम रुकवाया और जमकर तोड़फोड़ भी की।

 

 

वहीं, इस प्रदर्शन में पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए। इधर, विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाइश दी। रहवासियों का कहना है कि शराब दुकान खुलने के कारण वहां पर से आपराधिक गतिविधियां बढ़ जाएगी। रोड पर से महिलाओं और बच्चों का निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि पूरे ही मामले में जानकारी लगी है और पूरे मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 7 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.