Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुरैना में बदमाशों ने कांग्रेस नेता केपी कंसाना और उनके भाई के साथ की मारपीट,
morena,  miscreants beat , Congress leader

मुरैना। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच मुरैना में कांग्रेस नेता के.पी कंसाना, उनकी उसकी मां व भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में कांग्रेस नेता और उनके भाई घायल हुए है। पूरे घटनाक्रम के पीछे कांग्रेस नेता ने कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना पर आरोप लगाया है।

दरअसल मंगलवार दोपहर को कांग्रेस नेता के पी कंसाना अपने परिवार के साथ वोट डालकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान नायक पुरा गांव में कुछ बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और अभद्रता करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने के पी कंसाना और उनके भाई को बाहर निकालकर उनके साथ मारपीट की। कंसाना के चेहरे पर चोट के निशान पड़ गए और खून भी निकलने लगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस नेता और उनके परिवार को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। कांग्रेस नेता कंसाना ने आरोप लगाया है कि कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के इशारों पर ही मारपीट की गई है। बता दें कि के पी सिंह, कृषि मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के नाती है। अलग अलग पार्टी से होने के कारण एक ही परिवार में वर्चस्व की लड़ाई है।

MadhyaBharat 7 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.