Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
भोपाल में दिग्विजय सिंह ने पत्नी के साथ और राघोगढ़ में बेटे-बहू और भाई ने डाला वोट
bhopal, Digvijay Singh , Raghogarh

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत तीसरे चरण में मप्र की नौ लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान डालने का दौर जारी है। मतदान केन्द्रों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयाेग कर रहे हैं। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लाेकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने भोपाल में अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ वोट डाला। जबकि राघौगढ़ में उनके बेटे बहु और भाई ने वोट डाला। इस दौरान दिग्गी के परिवार ने जीत का दावा किया है।

 

राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित बूथ क्रमांक 113 पर वोट डालने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईवीएम मशीन में 11 वोटिंग हुई लेकिन मशीन 50 बता रही है इसी से आकलन लगाया जाता है कि ईवीएम का खेल चल रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि 4 तारीख का इंतजार कीजिए। कम वोटिंग प्रतिशत को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता में निराशा है और इसी कारण कम वोटिंग हो रही है।

 

 

इधर राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का परिवार राघोगढ़ विधानसभा पहुंचा। जहां दिग्विजय के बेटे जयवर्धन सिंह, उनकी पत्नी श्रीजम्या सिंह, और भाई लक्ष्मण सिंह ने मतदान किया। इस दौरान जयवर्धन की पत्नी श्रीजम्या सिंह ने कहा कि दिग्विजय पहले ही कह चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है, वह 77 साल की उम्र में सब जगह जा रहे हैं, तो हमें भी मतदान करना चाहिए। दिग्गी के बेटे व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि पिता के लिए वोट कर रहा हूं। सांसद ने कोई काम नहीं किया है। इस आधार पर मतदान हो रहा है। वहीं दिग्गी के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता दिग्विजय सिंह को वोट दे रही है। जीत को लेकर हम आश्वास्त हैं।

MadhyaBharat 7 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.