Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सक्ती जिले में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया
korba, Sakti Villagers ,boycotted voting

कोरबा/ सक्ती। जिले के सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सकरेली (बा.)के ग्रामीणों ने अपनी पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार 7 मई को सुबह से ही मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सकरेली ग्राम पंचायत में लगभग चार मतदान केंद्र हैं, तथा इन मतदान केदो में सुबह से ही इक्का-दुक्का लोगों ने ही वोट डाले हैं, तथा सभी ग्रामीण एकजुट होकर मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं, एवं मामले की सूचना पाकर सक्ती जिले के कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, किंतु ग्रामीणों का कहना है कि हमारी मांगों को पहले पूरा किया जाए उसके बाद हम सभी वोट डालेंगे।

मामला सकरेली ग्राम पंचायत के अंतर्गत नेशनल हाईवे में स्थित सकरेली समपार रेलवे फाटक को बंद करने का है, जिसे पूर्व में रेलवे ने बंद करने का आदेश जारी कर दिया था, किंतु बाद में ग्रामीणों के विरोध के बाद एवं जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर इस फाटक को अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश को स्थगित कर दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक अंडरग्राउंड ब्रिज नहीं बन जाता तब तक इस फाटक को बंद न किया जाए क्योंकि उन्हें 3 किलोमीटर की अतिरिक्त यात्रा करनी होगी। वहीं ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए 6 मई को ही सक्ती कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने मंडल रेल प्रबंधक दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर को एक पत्र प्रेषित करते हुए ग्राम पंचायत सकरेली के ग्रामीणों की जन भावनाओं से अवगत भी कराया है, तथा उपरोक्त अंडरग्राउंड ब्रिज के निर्माण के अति आवश्यकता बताई है किंतु इसके बावजूद ग्रामीण मानने को तैयार नहीं है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।

MadhyaBharat 7 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.