Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार गृह ग्राम बगिया में किया मतदान
raipur, Chief Minister Sai ,village Bagiya

रायपुर/जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंगलवार को अपने गृह ग्राम जशपुर जिले के बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया।

 

मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आज प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

MadhyaBharat 7 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.