Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्वच्छता दीदियों ने डाले वोट कहा- स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु करें मतदान
korba, Swachhta didis ,healthy democracy

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की स्वच्छता दीदियों ने आज अपनी ड्यूटी भी निभाई। शहर को स्वच्छ रखने का दायित्व निभाया। साथ ही वे मतदान करने में भी नहीं चूंकी। स्वच्छता दीदियां अपने मतदान केंद्र में पहुंची, मताधिकार का उपयोग कर अपना मतदान किया। वोट डालने के साथ ही मतदाताओं को यह संदेश भी दिया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र हेतु सभी अपना मतदान करें ,वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

 

स्वच्छता दीदियां लोकसभा निर्वाचन 2024 के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता देने में बहुत आगे रही है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत बसंत के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा मंमगाई के दिशा निर्देशन में स्वच्छता दीदीया अपनी ड्यूटी के दौरान घर-घर पहुंची।मतदाताओं को मतदान हेतु आमंत्रित किया।नेवता पाती घर-घर पहुचाई। उनसे आग्रह किया कि वे 7 मई को अपना वोट जरूर डालें । अब आज जबकि मतदान चल रहा है तो स्वच्छता दीदियों ने अपने काम से छुट्टी नहीं ली, शहर को स्वच्छ रखने का अपना दायित्व बखूबी निभाया , और साथ ही लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का महत्व समझते हुए वोट भी डाला। वे मतदान केंद्र पहुंची, मतदान किया तथा अन्य मतदाताओं को संदेश दिया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ लोकतंत्र के लिए वे भी अपना मतदान जरूर करें ।

MadhyaBharat 7 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.