Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरजीपीवी घोटाले में नया खुलासा
bhopal, New revelation ,RGPV scam

भोपाल। राजधानी भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में हुए 19.48 करोड़ रुपये के घोटाले में एक नया खुलासा हुआ। आरजीपीवी के बैंक खाते से दलित संघ सोहागपुर के अकाउंट में 9.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इस राशि में से करीब 1.34 करोड़ रुपये व्यापारियों को दिए गए। व्यापारियों तक यह रकम दलित संघ के सचिव रतन उमरे के जरिए पहुंचाई गई है।

 

 

यह खुलासा मामले की जांच कर रही भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने गुरुवार को किया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में संघ के सचिव रतन उमरे और कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया को आरोपी बना लिया है। उल्लेखनीय है यूनिवर्सिटी के अकाउंट में यह रकम स्टूडेंट्स द्वारा परीक्षा, नामांकन, रजिस्ट्रेशन सहित दूसरे प्रोसेस की फीस के रूप में जमा की थी।

 

 

गांधीनगर पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया है कि दलित महासंघ सोहागपुर के खाते में यह राशि 23 जनवरी को 2023 ट्रांसफर की गई थी। बैंक खाते में रुपये क्रेडिट होने के कुछ घंटे बाद ही दलित संघ के सचित रतन उमरे और कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया ने 3.20 करोड़ रुपये निकाल लिए। इसके बाद 55 लाख 73 हजार 500 रुपये चेक के जरिए आहरित किए गए। साथ ही 25 लाख 65 हजार रुपये सचिव रामरतन ने अपने खुद के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसकी पुष्टि पिपरिया स्थित आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर सुमित झारिया और एक्सिस बैंक के मैनेजर विनय वर्मा ने गांधी नगर पुलिस को दिए बयानों में की है।

 

बैंक मैनेजर सुमित झारिया ने पुलिस ने बताया कि दलित संघ के सचिव रतन उमरे ने यूनिवर्सिटी के खाते में आई रकम में से एक बड़े हिस्से को प्राइवेट बैंक में संचालित अपने स्वयं के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया था। इसी रकम को आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से रतन उमरे ने एक करोड़ 34 लाख 48 हजार रुपये कई व्यापारियों को दिए थे। हालांकि, ये रुपये व्यापारियों को क्यों दिए गए, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।

 

 

बता दें कि हाल ही आरजीपीवी में 19.48 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था। इस मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने आरजीपीवी के तत्कालीन कुलसचिव प्रो. आरएस राजपूत, वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा, कुलपति प्रो. सुनील कुमार, दलित संघ सोहागपुर के मयंक वर्मा (लाभार्थी), ऋषिकेश वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा, एक्सिस बैंक पिपिरया के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर राम कुमार रघुवंशी, दलित संघ सोहागपुर के सह सचिव सुनील रघुवंशी के खिलाफ धारा 420,467,468, 120(बी) भादवि, 7, 13(1) (A), 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। इनमें से अधिकांश लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और वे फिलहाल जेल में हैं। अब मामले में दलित संघ के सचिव रतन उमरे और कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया को भी आरोपी बना लिया गया है।

MadhyaBharat 9 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.