Since: 23-09-2009

  Latest News :
पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत.   बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   भोपाल के बड़े तालाब में शुरू हुआ शिकारा सफर.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   CM विष्णु देव साय बोले: \'संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है भारत\'.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.  
जनता की सेवा के लिए रहें हमेशा तत्पर: हरिचंदन
raipur, Always be ready, Harichandan

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज गुरुवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक टी.सी महावर के नेतृत्व में वर्ष 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।

राज्यपाल हरिचंदन ने परीवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। आपकी पदस्थापना एक अच्छे राज्य में हुई है। छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है, यहां आपको जनजातीय समस्याओं के निराकरण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, प्रशिक्षण संचालक छत्तीसगढ प्रशासनिक अकादमी सीमा सिंह तथा प्रशिक्षु अधिकारी अनुपमा आनंद सहायक कलेक्टर रायपुर, एम भार्गव सहायक कलेक्टर दुर्ग, तन्मय खन्ना सहायक कलेक्टर बिलासपुर, और दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहायक कलेक्टर जांजगीर चांपा उपस्थित थे।

MadhyaBharat 9 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.