Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ः पीडिया मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर
bejapur,Chhattisgarh, 12 Naxalites killed

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीडिया के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबल जवानों ने अब तक 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गये नक्सलियों में डीकेएसजेड, डीव्हीसीएम एवं एसीएम कैडर के बड़े कैडर्स के नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। मारे गये नक्सिलयों की पहचान की जा रही है। वहीं एसटीएफ और डीआरजी के 02 जवान घायल हुए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है।

पीडिया के जंगल में नक्सलियों के साथ आज शुक्रवार सुबह 06 बजे शुरू हुई मुठभेड़ 12 घंटों से भी अधिक समय तक चली।इस मुठभेड़ में तीन जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के सुरक्षा बल, डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन समेत बारह सौ जवानों ने पीडिया के जंगल में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वहीं एसटीएफ और डीआरजी के 02 जवान घायल हुए हैं। घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।साथ ही हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग का समान भी बरामद किया गया है।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की मात्र पुष्टि की ।मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देते हुए बताया कि मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये हैं। उन्होने मुठभेड़ में शामिल जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी, तथा मुठभेड़ समाप्त होने की भी जानकारी दी है।

MadhyaBharat 10 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.