Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कारोबारी युवक के घर मिला 32 लाख कैश
bhopal, 32 lakh cash , businessman

भोपाल । राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन के रहने वाले एक युवक के पास से पुलिस को करीब 32 लाख कटे-फटे, पुराने और नए नोट मिले हैं। युवक मनी एक्सचेंज का काम करता है। युवक इतनी बड़ी संख्या में घर में कैश क्यों रखा था, इसका जवाब नहीं दे सका है। साथ उसके पास नोट एक्सचेंज कारोबार से जुड़े होने का कोई लीगल दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 

 

डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि कैलाश खत्री (38) पंथ नगर अशोका गार्डन में स्वयं के मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आचार संहिता के चलते गुरुवार रात उनके घर दबिश दी गई। उनके घर 31 लाख 87 हजार 73 रुपए मिले। इसमें पांच, दस, बीस, पचास और सौ रुपए के कटे-फटे और पुराने व नए नोट हैं। कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह 2006 से मनी एक्सचेंज का काम कर रहा है। उसकी जहांगीराबाद में दुकान भी है। पुलिस हवाला के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

 

कैलाश ने पुलिस को बताया कि वह पुराने कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने का काम करता है। फटे नोट एक्सचेंज कराने पर एक लाख रुपए के बदले 75 हजार रुपए लौटाया करता था। आरबीआई ने वर्ष 2015 में पीएनबी को पत्र लिखा था, जिसमें कैलाश को फटे-पुराने नोट लेकर बैंक में जमा करने के लिए अधिकृत किया गया है। कैलाश ने बताया कि कुछ समय से बैंक ने यह नोट लेना बंद कर दिए। इसके बाद वह इन्हें मुंबई और आगरा में जाकर बेचने लगा। हालांकि डीसीपी ने बताया कि आरोपित इतनी बड़ी संख्या में घर में कैश क्यों रखा था, इसका जवाब नहीं दे सका है। इसी के साथ उसके पास नोट एक्सचेंज कारोबार से जुड़े होने का कोई लीगल दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

 

वहीं, कैलाश के दलाल शहर के सभी प्रमुख मार्केट में सक्रिय हैं। वह दलालों को नोट एक्सचेंज कराने वाले ग्राहक लाने के एवज में कमीशन दिया करता था। उसने पुलिस को बताया कि 18 सालों से यही काम कर रहा है। मामले में आगे की जांच इनकम टैक्स डिपार्टमेंट करेगा। इस मामले को लेकर पुलिस ने आईटी को सूचना दे दी है।

MadhyaBharat 10 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.