Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एमपी नगर में कबाड़ की सात दुकानों में लगी भीषण आग
bhopal, Major fire breaks , MP Nagar

भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन 2 स्थित प्रगति पेट्रोल पंप के पीछे स्थित दुकानों में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। यहां कबाड़ की सात दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग की लपटें निकलती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी दमकल को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

इस संबंध में नगर निगम के फायर अफसर रामेश्वर नील ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें फायर कंट्रोल रूम को रात 12.30 बजे आग की सूचना मिली। इसके बाद फतेहगढ़ और पुल बोगदा फायर स्टेशन से दमकलों को मौके पर रवाना किया गया। कबाड़ की दुकान में प्लास्टिक, नायलोन और कागज के जलने की वजह से आग तेजी से फैली। दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद एक फायर फाइटर और दो टैंकरों की मदद से आग पर काबू किया गया। एक साथ इतनी दुकानों में आग कैसे लगी अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 10 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.