Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश की संभावना
raipur, Chance of rain , state including Raipur

रायपुर।राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत देने वाली खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।शनिवार से एक बार फिर छत्तीसगढ़ का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ भी सकता है।

 

मौसम विभाग ने रायपुर के साथ-साथ दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे। 13 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकअगापित एक्का ने बताया कि उत्तर पश्चिम राजस्थान से लेकर दक्षिण असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जो समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जिसके प्रभाव से 10 मई से लेकर 13 मई तक प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी।इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है।शनिवार को प्रदेश की कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

 

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान रायगढ़ में 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद रायपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।

MadhyaBharat 11 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.