Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पूर्व मंत्री कमल पटेल और विधायक आरिफ मसूद पर दर्ज होगी एफआईआर
bhopal, FIR , Kamal Patel , Arif Masood

भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बीती 7 मई को मध्य प्रदेश में नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ था। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अपने पोते और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपने बेटे के साथ वोट डाला था। इस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर इन दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है।

 

 

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रविवार को कहा कि भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनर मेहर ने अपने बेटे से वोट डलवाया था, उन पर कार्रवाई हुई है। वहीं पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अपने पोते के साथ वोट डाला था। साथ ही कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपने बेटे के साथ वोट डाला था। इन पर भी कार्रवाई होगी।

 

बता दें कि हरदा में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अपने पोते के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर न सिर्फ वोट डाला, बल्कि उसका फोटो का सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। इस पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं, भोपाल (मध्य) से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी अपने नाबालिग बेटे को ईवीएम तक ले गए थे। ऐसे में इन दोनों नेताओं के खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

MadhyaBharat 12 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.