Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आरक्षक ने खुद को मारी गोली
raigarh, constable ,shot himself

रायगढ़ । शहर के जूटमिल थाना में पदस्थ आरक्षक सन्नी मालाकार ने आज (रविवार) दोपहर अपने चांदमारी स्थित निवास में खुद को गोली मार लिया है। जिससे उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के चांदमारी मोहल्ले में रविवार दोपहर 12 बजे जूटमिल थाने के आरक्षक सनी मालाकार ने खुद को गोली मार ली है। आस-पास के लोगों ने खून से लथपथ सनी को आनन-फानन में मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में पाया कि सनी के बाएं सीने में गोली लगी है, चूंकि आरक्षक की हालत बेहद नाजुक है, इसलिए उसे विशेष उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। इधर गोलीकांड की सूचना पर एसपी दिव्यांग पटेल मातहत अफसरों के साथ मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस सूत्रों की माने तो सनी के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने कारण लिखा है। बताया जाता है कि घरेलू कलह की वजह से ऐसा आत्मघाती कदम उठाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MadhyaBharat 12 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.