Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बीजापुर के पीडिया मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई शिनाख्त
raipur, Naxalites killed ,Pedia encounter identified

बीजापुर /रायपुर। छत्तीसढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत पीडिया के जंगल में शुक्रवार सुबह पांच बजे से शाम छः बजे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। मुठभेड में तीस लाख के इनामी नक्सलियों को ढेर किया गया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने शनिवार देर शाम यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि मुठभेड़ में तीस लाख के इनामी नक्सलियों को ढेर किया गया है।इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि टीसीओसी के लिए नक्सली एकत्रित हुए थे और उनकी पालनार एवं मुतवेंडी कैम्प पर हमला करने की योजना थी।

पुलिस अधीक्षक यादव के अनुसार मारे गए नक्सलियों में बुधु ओयाम मिलिटी कम्पनी नम्बर दो सदस्य पीपीसीएम पता मल्लेपल्ली थाना बासागुडा इनामी आठ लाख, कल्लू पुनेम मिलिटी कम्पनी नम्बर दो सदस्य पीपीसीएम इनामी आठ लाख, लक्खे कुंजाम एसीएम गंगालूर एरिया कमेटी इतावार थाना गंगालूर इनामी पांच लाख शामिल हैं।

 

इनके साथ ही भीमा कारम मिलिटी प्लाटून नम्बर 12 सदस्य पीपीसीएम इनामी पांच लाख, सन्नू लेकाम मिलिशिया प्लाटून कमांडर पीडिया आरपीसी पीडिया थाना गंगालूर इनामी दो लाख, सुखराम अवलम जनताना सरकार उपाध्यक्ष पीडिया आरपीसी, पीडिया थाना गंगालूर इनामी दो लाख मारे गए हैं।

 

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में चैतू कुंजाम मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी निवासी इतावार थाना गंगालूर इनामी तीस हजार, सुनीता कुंजाम मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी इतावार थाना गंगालूर इनामी तीस हजार, सन्नू अवलम भूमकाल मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी पीडिया थाना गंगालूर इनामी तीस हजार, जोगा बरसी मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी इतावार थाना गंगालूर इनामी तीस हजार, भीमा ओयाम मिलिशिया सदस्य आरपीसी पीडिया थाना गंगालूर इनामी 10 हजार, दुला तामो मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी पीडिया थाना गंगालूर इनामी 10 हजार ,शामिल हैं ।

 

एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षाबल के दो जवान घायल हुए हैं। वहीं क्रॉस फायरिंग के दौरान एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिला है। इसके अलावा मुठभेड में तीन नक्सली भी घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

MadhyaBharat 12 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.