Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
राजधानी समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश
raipur, Rain , capital

रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के अनेक हिस्सों में रविवार को सुबह से लेकर रात तक गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है।राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में बीती रात बारिश हुई है और सोमवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर कई जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए है।कई जगहों पर बिजली के तार टूटने से गांवों में बिजली गुल हो गई है। वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ कई इलाकों में बारिश की संभावना हैं।तेरह मई से बारिश, अंधड़ और गरज-चमक पड़ने की गतिविधियां बढ़ेंगी ।

 

रायपुर मौसम विभाग के के मौसम वैज्ञानिक ने बताया "एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवात पूर्वी उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दूसरा द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ मराठवाड़ा आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु तक फैला हुआ है। जो समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रवात पूर्वी झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से ई जिलों में बारिश होगी और तेज हवाएं चलेगी।बस्तर के जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

रविवार रात बालोद, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, कोंडागांव, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा जैसे क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई है।

MadhyaBharat 13 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.