Since: 23-09-2009

  Latest News :
राहुल को मिला नया बंगला.   प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की.   मारकंडा नदी पर बना पुल बहा ट्रैक पर फंसे 125 यात्री.   पठानकोट में फिर दिखी संदिग्धों की मूवमेंट.   महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ ट्रायल शुरू.   के. कविता और मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी.   कारगिल की विजय भारतीय सेना के शौर्य की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   कटनी जिले में जहरीली गैस के रिसाव से चार की मौत.   प्रभात झा के निधन पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुख.   कुएं में उतरे चार लोग हुए बेहोश.   महामंडलेश्वर की हिन्दुओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह.   संघ को प्रतिबंधात्मक संगठन की सूची से हटाने में पांच दशक लगना दुर्भाग्य की बातः मप्र हाईकोर्ट.   मुख्यमंत्री साय ने कारगिल युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि.   बस्तर फाइटर के एक जवान की मलेरिया से मौत.   पिकअप वाहन और मिनी ट्रक में हुई भिड़ंत.   छत्तीसगढ़ में अब तक 479.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज.   दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पेड़ से टकराई.   छग विधानसभा : जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया बहिर्गमन.  
कोरबा: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक
Korba, Former MLA , road accident

कोरबा। पाली- तानाखार क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। घटना में मोहितराम केरकेट्टा को आंशिक चोटें आई हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा की कार सोमवार को कटघोरा बाइपास मार्ग पर लखनपुर के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के समय पूर्व विधायक केरकेट्टा गाड़ी में सवार थे। घटना में विधायक को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद केरकेट्टा दूसरी गाड़ी से अपने गृहग्राम पोलमी के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि मोहितराम केरकेट्टा अपनी गाड़ी में बैठकर कोरबा से कटघोरा के रास्ते पाली की ओर जा रहे थे। तभी लखनपुर के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया और यह हादसा हो गया।

MadhyaBharat 13 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.