Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
आर्मी वाहन-बस और कार की आमने-सामने से भिड़ंत
rajgarh, Head-on collision, bus and car

राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर कुरावर थाना क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी में सोमवार सुबह धागा फैक्ट्री के सामने आर्मी वाहन, कमला बस और कार में भीषण भिडंत हो गई। हादसे में बस क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दस से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल बताए गए हैं, जिनमें बस चालक और आर्मी वाहन चालक की हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद भोपाल रेफर किया।

 

जानकारी के अनुसार आर्मी वाहन और कार भोपाल से ब्यावरा की तरफ जा रही थी वहीं कमला बस ब्यावरा से भोपाल की तरफ जा रही थी। औधोगिक क्षेत्र पीलूखेड़ी में धागा फैक्ट्री के सामने तीनों वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई, जोरदार टक्कर में तीनों वाहन बुरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बस क्लीनर ओम निवासी गुना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दस से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनमें बस और आर्मी वाहन के चालक की हालत गंभीर बताई गई है। प्रथम दृष्ट्या में हादसे की बजह आर्मी वाहन का टायर फटना बताया गया है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गए। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।

MadhyaBharat 13 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.