Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
चौथे चरण में मप्र की आठ सीटों पर दोपहर एक बजे तक 48.52 प्रतिशत मतदान
bhopal,  fourth phase,  Madhya Pradesh

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण मध्य प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में सोमवार सुबह 7 बजे से 18,007 मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि सभी 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 48.52 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

 

उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा) में 52.11 प्रतिशत, क्र.-22 उज्जैन (अजा) में 49.71 प्रतिशत, क्र.-23 मंदसौर में 50.39 प्रतिशत, क्र.-24 रतलाम (अजजा) में 51.13 प्रतिशत, क्र.-25 धार (अजजा) में 49.37 प्रतिशत, क्र.-26 इंदौर में 38.60 प्रतिशत, क्र-27 खरगोन (अजजा) में 51.48 प्रतिशत एवं क्र.-28 खंडवा में 48.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। चौथे चरण में प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में 74 उम्मीदवार निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। इनमें 69 पुरूष और 05 महिला अभ्यर्थी शामिल है। इन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान प्रारम्भ होने के पूर्व प्रातः 5.30 से 7.00 बजे के मध्य सभी 18,007 मतदान केंद्रों पर मॉकपोल सम्पन्न किया गया। मॉकपॉल के दौरान कतिपय मतदान केन्द्रों पर मशीन सेक्टर अधिकारी के पास उपलब्ध रिजर्व मशीनों में 47 बीयू, 48 सीयू और 90 वीवीपैट बदलने की कार्यवाही की गई। मतदान प्रारम्भ होने के बाद ईवीएम के नान फंक्शनल होने पर सेक्टर अधिकारी के पास उपलब्ध रिजर्व मशीनों में से 13 बीयू, 13 सीयू और 35 वीवीपैट बदलने की कार्यवाही की गई है।

MadhyaBharat 13 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.