Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र के मोहंदी में फोर्स का नया कैंप स्थापित
raipur, New force camp,  Naxal affected Abujhmad

नारायणपुर/रायपुर। नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी ने नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र के मोहंदी में मंगलवार को नया कैंप खोला है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सेनानी अमित भाटी 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया समेत दूसरे अधिकारी उपस्थित रहे।

नक्सल प्रभावित मोहंदी में फोर्स का कैंप खुलने से क्षेत्र में सड़क, पानी, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी और दूसरी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। मोहंदी गांव ओरछा ब्लॉक, कोहकामेटा तहसील व थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित है। नए कैंप स्थापना में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मोहंदी गांव में कैंप खुल जाने से सुरक्षा बलों के जवान सरकार की 'नियद नेल्ला नार' योजना के बारे में आसपास के पांच किलोमीटर में आने वाले गांवों तक पहुंचाएंगे।

 

नियद नेल्ला नार योजना(हमारा अच्छा गांव) के तहत बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र, जो पुलिस कैंप से लगे हैं।वहां से 5 किलोमीटर क्षेत्र तक के गांव में लागू किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन, चना, नमक, हैंडपंप, बैंक सखी, एटीएम, मोबाइल टावर, उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर, सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

 

MadhyaBharat 15 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.