Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार को ग्वालियर में होगा अंतिम संस्कार
bhopal, Madhavi Raje Scindia, Gwalior

भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार थीं और बीते दो माह से उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सिंधिया परिवार उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से ग्वालियर ला रहे है। यहां महल में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को ग्वालियर में किया जाएगा। माधवी राजे सिंधिया के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह घटना हमारे लिए हृदय विदारक है। मां जीवन का आधार होती हैं, उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

उन्होंने एक्स (ट्वीटर) पर लिखा- ''भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।।।ॐ शांति।।''

 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुःखद समाचार है। शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं सिंधिया जी और उनके परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीं, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा की ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

नेपाल की राजकमारी थीं माधवी राजे, शादी से पहले किरण राजलक्ष्मी था उनका नाम

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे नेपाल राजघराने की राजकुमारी थीं। उनके दादा जुद्ध शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। वे राणा वंश के मुखिया भी रहे थे। शादी से पहले माधवी राजे का नाम प्रिंसेस किरण राजलक्ष्मी था। माधव राव सिंधिया से शादी के बाद मराठी परंपरा के अनुसार उनका नाम बदला गया। वह महारानी माधवी राजे कहलाने लगीं।

MadhyaBharat 15 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.