Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर में हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
indore, Short encounter ,murder accused

इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को एक शॉर्ट एनकाउंटर में दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में मुख्य शूटर शाकिर उर्फ भईया (22) पुत्र जाकिर अली पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची है। शाकीर के साथ एक अन्य शूटर अमन शाह को भी पुलिस ने पकड़ा है।

 

दरअसल, आरोपित वशीम ने दो दिन पहले आजाद नगर में रहने वाले मोइन खान (18) नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मोइन खान 12वीं क्लास का स्टूडेंट था। आरोपी ने उसे आजाद नगर में नूरानी मस्जिद के पास गोली मारी थी। पुलिस जांच में पता चला था कि मृतक मोइन के मंझले भाई मुबस्सिर ने खजराना इलाके के आरिफ खिलजी के बेटी से उनके मर्जी के खिलाफ शादी की थी। जिससे नाराज आरिफ खिलजी ने मोइन के ऊपर हमला करवा था। उसकी हत्या में आरिफ निवासी स्काय अपार्टमेंट स्नेहलतागंज, नाहीद जाटू निवासी खजराना, युसुफ अंसारी निवासी बड़वाली चौकी और वसीम निवासी खंडवा शामिल हैं।

 

पुलिस ने बताया कि जब मोइन की हत्या हुई तब अमन शाह बाइक चला रहा था और शाकीर ने मोइन पर गोली चलाई थी। शाकीर पर पहले भी चंदन नगर थाने में कई केस दर्ज हो चुके हैं। आरिफ खिलजी ने शाकीर को तीन लाख रुपये देकर हत्या करवाई थी। मंगलवार को आजाद नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी कनाड़िया इलाके में स्कीम नंबर 140 में छुपा है। पुलिस उसे पकड़ने ले लिए पहुंची तो आरोपित शाकिर पुलिस पर गोली चलाने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शाकिर के पैर में लगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। शाकिर को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। उसे पांव में गोली लगी है।

MadhyaBharat 15 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.