Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
धमतरी जिले के वनांचल में फिर पहुंचा दंतैल हाथी
dhamtari, Tusk elephant , ​​Dhamtari district

धमतरी। धमतरी जिले के वनांचल में एक दंतैल हाथी फिर से पहुंच गया है। यह हाथी गरियाबंद क्षेत्र से होकर आया है। हाथी के आने से क्षेत्र के ग्रामीणों में फिर दहशत है, क्योंकि हाथी किसानों के खेतों में तैयार रबी धान फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य जोरों पर है। हाथी आने की खबर क्षेत्र के गांवों में मुनादी कराकर दे दी गई है, ताकि ग्रामीण जंगल की ओर न जाए।

गरियाबंद जिला से होकर एक दंतैल हाथी 14 मई की अलसुबह से पैरी नदी पार करके उत्तर सिंगपुर क्षेत्र में पहुंच गया है। सुबह से शाम तक हाथी जंगल में रहा। हाथी आने की खबर मिलने के बाद क्षेत्र के ग्राम जलकुंभी, हथबंद, राजाडेरा, रेंगाडीह, परसाबुड़ा, बूढ़ाराव, मड़ेली और बकोरी समेत अन्य गांवों में अलर्ट जारी किया गया है, ताकि ग्रामीण हाथी से बच सके। हाथी आते वक्त कुछ किसानों के खेतों में तैयार हो रहे रबी धान फसल को रौंदा है, इससे किसानों को नुकसान हुआ है। लंबे समय से हाथी इस क्षेत्र से चला गया था, लेकिन हाथी आने की खबर के बाद गांव-गांव में मुनादी कराकर वन विभाग ने ग्रामीणों को सजग किया है, क्योंकि इन दिनों किसान रबी धान फसल की कटाई में व्यस्त है और तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य जाेरों पर है। ऐसे में ग्रामीण अलसुबह से खेत व जंगल की ओर निकल जाते हैं, लेकिन हाथी आने के बाद से फिलहाल यह कार्य बंद कर दिया गया है। अब क्षेत्र के किसानों को व ग्रामीणों को हाथी के जाने का इंतजार है। क्षेत्र के ग्राम पारधी, झुरातराई, भालूचुआ, साल्हेभाट, गोबरा में भी मुनादी कराई गई है। हाथी आने के बाद केरेगांव रेंज के अधिकारी-कर्मचारी भी सकि्रय होकर रात में निगरानी करने निकल चुके हैं। हाथी के लोकेशन का पता लगा रहे हैं।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिकासेर दल के 35 से 40 हाथी 12 मई को उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद क्षेत्र में विचरण कर रहा है। विभाग के कर्मचारी निगरानी में जुटे हुए है। क्षेत्र के खल्लारी, आमझर, साल्हेभाट, मुंहकोट, जोगीबिरदो, गाताबाहरा, एकावारी के ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है, क्योंकि हाथी कभी भी इन गांवों तक पहुंच सकता है। ऐसे में वन विभाग ने हाथी आने की जानकारी ग्रामीणों को देने अपील की है, ताकि जनधन की हानि न हो। हाथियों का यह दल गांवों में किसानों के धान फसल समेत अन्य नुकसान पहुंचा रहा है।

MadhyaBharat 15 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.