Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
छत्तीसगढ़ के आईजी गर्ग ने गूगल को भेजा नोटिस
raipur, Chhattisgarh

रायपुर / दुर्ग। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के आईजी रामगोपाल गर्ग ने साइबर अपराध को रोकने गूगल को नोटिस भेजा है। नोटिस में लिखा है कि लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग गूगल प्लेटफार्म का उपयोग करते हैं। इसलिए गूगल को ऐसे फर्जी कस्टमर केयर नंबरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं आईजी ने गूगल से नोटिस का जवाब भी मांगा है।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने बुधवार 15 मई को गूगल के नोडल अधिकारी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि गूगल सर्च पेजों पर प्रदर्शित फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण ही लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसलिए इस तरह की धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

 

आईजी ने गूगल को आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के माध्यम से बताया कि किस प्रकार की धोखाधड़ी गतिविधियों से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने के लिए गूगल को आवश्यक कदम उठाना चाहिए। गूगल ऐसे साइबर ठगों और फर्जी कॉल सेंटर के नंबरों को सर्च पेज से हटाए, ताकि नागरिकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा।

MadhyaBharat 16 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.